अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी के निकटवर्ती गांव धींगपुर में पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल खाटूश्यामजी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रहलाद सहाय वर्मा (19) पुत्र गोकुलचंद वर्मा निवासी जालूंड के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर एएसआई यदुनाथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064007


