गुढ़ागौड़जी बस स्टैंड पर सांडों की लड़ाई:अफरा-तफरी मची, लोग जान बचाकर भागे
गुढ़ागौड़जी बस स्टैंड पर सांडों की लड़ाई:अफरा-तफरी मची, लोग जान बचाकर भागे
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार शाम दो आवारा सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांडों के आपस में भिड़ने से बाजार में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड के पास अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए और काफी देर तक लड़ते रहे। उस समय बाजार में भारी भीड़ थी। दुकानदारों ने पहले सांडों पर पानी फेंककर उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। बाद में कुछ दुकानदारों ने लकड़ी के डंडों की मदद से दोनों सांडों को अलग-अलग दिशा में भगाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि कस्बे में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, खासकर मुख्य बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में। इससे आमजन को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना रहता है। कस्बे में गोशाला होने के बावजूद बाजार में आवारा पशुओं की मौजूदगी चिंता का विषय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063966

