[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय एंकर के रूप में जाना जाएगा डां हरफूल निराला… श्री श्री 1008 प्रकाश दास महाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राष्ट्रीय एंकर के रूप में जाना जाएगा डां हरफूल निराला… श्री श्री 1008 प्रकाश दास महाराज

राष्ट्रीय एंकर के रूप में जाना जाएगा डां हरफूल निराला... श्री श्री 1008 प्रकाश दास महाराज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में “एक शाम गौ माता के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत श्री श्री 1008 प्रकाश दास महाराज ने भजनों की सरिता से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया।

कार्यक्रम में गौ भक्त एवं राष्ट्रीय संगीतकार ओम मुंडेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नवीन गौशाला के निर्माण का शुभ मुहूर्त कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भजन संध्या के दौरान मंच संचालन कर रहे एंकर डॉ. हरफूल निराला को प्रकाश दास महाराज ने मंच पर बुलाकर “राष्ट्रीय एंकर” के रूप में संबोधित करते हुए सम्मानित किया। उनकी प्रभावशाली भाषा शैली और मंच संचालन की सभी कलाकारों व उपस्थित जनों ने सराहना की।

कार्यक्रम में शाम से शुरू होकर भोर करीब 4 बजे तक भजन संध्या का आयोजन चलता रहा। आयोजनकर्ता विनोद कुमार सैनी ने बताया कि रामपुरा में पहली बार इस प्रकार का भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet