निराधनूं में शब-ए-कद्र पर मुस्लिम समुदाय ने रातभर की इबादत
निराधनूं में शब-ए-कद्र पर मुस्लिम समुदाय ने रातभर की इबादत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : रमजान माह की 27वीं रात शब-ए-कद्र के अवसर पर सोमवार देर रात निराधनूं की मदीना मस्जिद में अकीदत और उत्साह के साथ इबादत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिद में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन, शांति तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
नमाज-ए-इशा के बाद सुन्नत तरावीह में हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने कुरआन शरीफ मुकम्मल किया। इस मौके पर हाफिज-ए-कुरआन मोहम्मद अनिस खान ने शब-ए-कद्र और खत्म-ए-कुरआन के महत्व पर प्रभावी तकरीर करते हुए इबादत की अहमियत बताई।
इस दौरान मस्जिद सहित मुस्लिम घरों में तिलावत-ए-कुरआन, तकरीर और नफ्ल नमाज का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात जागकर इबादत की और अलसुबह फजर की नमाज बा-जमात के साथ अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063966

