31 मार्च तक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन
31 मार्च तक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत क्षेत्र के सभी पात्र पेंशनर्स को 31 मार्च 2026 तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन का भुगतान निदेशालय स्तर से रोका जा सकता है। ग्राम विकास अधिकारी दीपिका मेव ने बताया कि निराधनूं गांव में कुल 667 पेंशनर्स सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें से अब तक 603 पेंशनर्स द्वारा वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है, जबकि 64 पेंशनर्स का सत्यापन अभी शेष है। उन्होंने शेष पेंशनर्स से अपील की है कि वे समय रहते 31 मार्च 2026 से पहले अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन अवश्य करवा लें, ताकि उनकी पेंशन राशि बाधित न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063966

