उदयपुरवाटी में गणगौर की धूम – गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी के गीतों से गूंजी गलियां
उदयपुरवाटी में गणगौर की धूम - गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी के गीतों से गूंजी गलियां
उदयपुरवाटी : क़स्बे में इन दिनों आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गणगौर पूजन के पर्व पर चारों ओर उल्लास का माहौल है। शीतला अष्टमी से शुरू हुआ यह उत्सव अब परवान पर है, जहाँ नवविवाहिताएं तथा युवतियां पूरी श्रद्धा के साथ ईसर-गणगौर की आराधना कर रही हैं। सुबह होते ही युवतियां सज-धजकर मिट्टी की गणगौर की पूजा-अर्चना में जुट जाती हैं। इस दौरान -गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी… जैसे पारंपरिक मंगल गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। पूजन के साथ-साथ गणगौर के बान बनौरे निकालने की रस्म भी उत्साहपूर्वक निभाई जा रही है। दिनभर युवतियां कुएं से ताजा जल लाकर गणगौर माता को पानी पिलाती हैं। बाजार में घडूल्यां घुमाने की रस्म होती है, जिसमें क़स्बे की रौनक देखते ही बनती है। कस्बें में गणगौर पूजन का विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यहां नवविवाहिताओं के नेतृत्व में पूनम, पूजा, कुमकुम शर्मा, निक्कू जांगिड़, हर्षिता, हंसिका, मूनमून, माधवी, वंशिका, अन्नया, चंचल, कुमकुम और सोनू जांगिड़ सहित कई युवतियां विधि-विधान से पूजा कर रही हैं। सुहाग की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह पर्व आगामी गणगौर विसर्जन तक इसी प्रकार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064056

