गौरी इन्वेंट- गौरी इलेक्ट्रॉनिक टीम द्वारा रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की
गौरी इन्वेंट- गौरी इलेक्ट्रॉनिक टीम द्वारा रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित गोरी इलेक्ट्रॉनिक गोरी इन्वेंट द्वारा रोजा इफ्तार की दावत रखी गई जिसमें काफी संख्या में रोजेदार व सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की ओर देश और प्रदेश के लिए अमन- चैन की दुआएं की, रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और खुशी की रस्म है। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद, मुसलमान रोजेदार खजूर, पानी और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। इफ्तार से पहले दुआ पढ़ना और सामूहिक रूप से रोजा खोलने भाईचारे को बढ़ाता है। इफ्तार का समय मग़रिब की अज़ान (सूर्यास्त) के साथ शुरू होता है।
पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुसार, रोज़ा खजूर या पानी से खोलना सुन्नत है। रोजा इफ्तार की दुआ: हाजन मस्जिद के इमाम मौलाना तोफेल अहमद ने पढ़ाई “अल्लाहुम्मा इन्नी लाका सुमतु व बिका आमन्तु व अलैका तवक्कलतु व अला रिज़्किका आफतारतु” (हे अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा और तेरे रिज़्क से इफ्तार किया) रोजा इफ्तार में हारून गोरी,अख्तर रसुल एडवोकेट, आसिफ खान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, इस्माइल चौहान, मोहम्मद रफीक चौहान, आवेश खान, अलादीन खान, हारून रशीद, जाकिर गोरी, आदि रोजा इफ्तार में सदभावना भाईचारा का संदेश देते हैं । जिससे समुदाय में एकता और करुणा की भावना मजबूत होती है। इफ्तार सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि अल्लाह के करीब आने और रोज़े की इबादत को मुकम्मल करने का एक अनमोल अवसर है।
इफ्तार पार्टी कार्यकर्ता एवं गोरी इन्वेंट, के सोहेल गोरी, आदिल गोरी, आसिफ, एजाज, अली हसन, साजिद गौरी, आजम, मोहम्मद जावेद, बिलाल, इरफान, मोहम्मद खलील, आदि सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रोजा इफ्तार किया और देश विदेश के लिए अमन – चैन -शांति की दुआए की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064134

