[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबे माताजी मंदिर में महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबे माताजी मंदिर में महिलाओं को राजकॉप सिटीजन एप की दी जानकारी

सुरक्षा सखी पखवाड़ा अभियान के तहत निर्भया स्क्वाड ने किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुरक्षा सखी पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को शहर के अणगासर रोड स्थित अंबे माताजी मंदिर परिसर में निर्भया स्क्वाड टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान निर्भया स्क्वाड टीम ने उपस्थित महिलाओं को अपने मोबाइल में राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि यह एप आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त करने में काफी मददगार साबित होता है।

कार्यक्रम में महिलाओं को नए कानूनों, महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर, बाल सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर गणपति नगर, राम नगर तथा नई बस्ती नायकान क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में मंदिर संचालक सुभाष चंद्र नायक ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान निर्भया स्क्वाड टीम की सरोज, सुभीता और सुनीता भी उपस्थित रहीं।

Related Articles