झुंझुनूं में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सेमिनार, टैक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर मिला मार्गदर्शन
झुंझुनूं में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सेमिनार, टैक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर मिला मार्गदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की झुंझुनूं शाखा की ओर से “अनुपालन से बुद्धिमत्ता की ओर – नए दौर की कार्यशैली” विषय पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन रोड नंबर 2 स्थित एस.एस. मोदी विद्या विहार में किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नियमों के पालन के साथ-साथ नई तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणाली को अपनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए मनीष अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेशेवरों के लिए अपने ज्ञान को लगातार अद्यतन रखना और नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है, ताकि बदलते व्यावसायिक माहौल में बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
पहले तकनीकी सत्र में सीए अनूप भाटिया ने आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों का विस्तार से विश्लेषण करते हुए नए आयकर कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दूसरे सत्र में सीए संदीप पुरोहित ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े नवीनतम संशोधनों और व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। अंतिम सत्र में सीए जिमी मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव और पेशेवर कार्यों में इसके उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संचालन शाखा उपाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल और पंजाब नेशनल बैंक झुंझुनूं की शाखा प्रबंधक सीए विनिता रणसारिया ने किया।
इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष सीए विनायक शर्मा, सीकासा समिति के अध्यक्ष सीए रविंद्र दरिया, महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति की अध्यक्ष सीए शाहिना खान, झुंझुनूं शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष सीए ओ.पी. शर्मा तथा सीकर शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष सीए नीरज शर्मा सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए इंदरजीत सुंडा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063908

