शबे कद्र… रातभर जागकर की रब की इबादत, बहाए नदामत के आंसू
शबे कद्र... रातभर जागकर की रब की इबादत, बहाए नदामत के आंसू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : शबे कद्र की रात को लेकर मुस्लिम भाइयों में बेहद उत्साह नजर आया। मुस्लिम भाई सोमवार को दिनभर शबे कद्र की तैयारी करते नजर आए। रोजा इफ्तार करने के बाद तरावीह की नमाज के लिए मुस्लिम भाई समय से पहले ही मस्जिद में पहुंच गए। हाफिज ने सामूहिक रूप से तरावीह की नमाज अदा करवाई। तरावीह की नमाज में कुरआन की तिलावत मुकम्मल होने पर मुस्लिम भाइयों की ओर से हाफिज, इमाम व खिदमतगार को तोहफे दिए गए। नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। नबी की शान में सलातो सलाम पढ़ा गया। तरावीह की नमाज के बाद शबे कद्र की इबादत का दौर शुरू हुआ जो अलसुबह तक लगातार जारी रहा। मुस्लिम भाई देर रात तक मस्जिदों और घरों में तिलावते कुरआन, नफ्ल नमाज, दुरुदो सलाम व तस्वीह पढ़कर अल्लाह की इबादत करते रहे और नदामत के आंसू बहाते रहे। बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों और औरतों ने भी घरों में रातभर जागकर रब की इबादत की और उसकी खुशनूदी के लिए दुआएं करते रहे। युवाओं की ओर से कब्रिस्तान और दरगाह में जाकर अपने अहलो-अयाल के लिए मगफिरत की दुआएं की गई। अलसुबह सहरी खाकर मुस्लिम भाइयों ने फिर से रोजा रखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063917

