गैस सिलेंडर संकट को लेकर झुंझुनूं में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
गैस सिलेंडर संकट को लेकर झुंझुनूं में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
झुंझुनूं : देशभर में रसोई गैस की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” और “संसद से मोदी गायब, घर से सिलेंडर गायब” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व रीटा चौधरी (जिलाध्यक्ष व मंडावा विधायक) ने किया। उन्होंने कहा कि देश में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम गृहणियों के लिए चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
श्रवण चौधरी (सूरजगढ़ विधायक) ने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है, वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते। यदि वे जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं पितराम काला (पिलानी विधायक) और भगवानाराम सैनी (उदयपुरवाटी विधायक) ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में ऐसी सरकार को सबक सिखाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान रीटा चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, जिलाध्यक्ष शकुन्तला यादव और शारदा ढाका ने सड़क पर लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
धरने को सुमेर महला, किरोड़ीमल पायल, संजय सैनी, महावीर सिंह यादव, शेर सिंह, निहाल सिंह रणवा, दिनेश सुंडा, गोकुल चंद सैनी, अमर सिंह धीरज, रतन मीणा, राहुल जाखड़, राजकुमार राठी, संतोष सैनी, मोहनलाल, रविदत्त गुरु सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री किशनलाल जैदिया, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, रणजीत चंदेलिया, सुरेंद्र बेनिवाल, सुरेंद्र डाबड़ी, राजकुमार ढाका, मानसिंह सहारण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063834

