चूरू महोत्सव – 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व
चूरू महोत्सव - 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू महोत्सव को लेकर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू महोत्सव – 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे और समुचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने अवसर है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन करें। आमजन की अधिकाधिक भागीदारी के लिए अधिकतम प्रचार – प्रसार किया जाए और सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
एडीएम अर्पिता सोनी ने ‘राजस्थान को जानें’ डिजीटल क्विज में अधिकाधिक भागीदारी करने तथा चूरू महोत्सव में समुचित भागीदारी निभाने की बात कही। इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063833

