देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत विकास परिषद की चूरू शाखा की वार्षिक बैठक 15 मार्च 2026 को अग्रसेन नगर स्थित पुनीत लाटा के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उमेश चंद्र चौहान ने की। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान, शाखा संरक्षक श्याम सुंदर पारीक, प्रांतीय प्रतिनिधि निरंजन कुमार चोटिया, जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा तथा शाखा संयोजिका शशि चंदेल मंचस्थ रहे।
बैठक में शाखा वित्त सचिव पवन कुमार जांगिड़ ने वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि शाखा सचिव संदीप शर्मा ने वर्षभर में किए गए सेवा एवं संस्कार संबंधी कार्यों का विवरण रखा। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा वर्षभर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, जल सेवा, पर्यावरण संरक्षण अभियान, योग शिविर, रक्तदान शिविर, गौ सेवा, कौशल विकास कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराना, एनीमिया जांच शिविर तथा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य किए गए।
संस्कार गतिविधियों के अंतर्गत गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता तथा कन्या पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिषद की ओर से आयोजित गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 10 हजार विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई। महिला इकाई की ओर से किए गए कार्यों का प्रतिवेदन शशि चंदेल ने प्रस्तुत किया।
वार्षिक बैठक के दौरान सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से विमल चंद्र भटनागर को शाखा अध्यक्ष, रामस्वरूप शर्मा को शाखा सचिव तथा पवन कुमार जांगिड़ को शाखा वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान ने संपन्न करवाई।
इस अवसर पर परिषद के शाखा संयोजक संपर्क मोहनलाल शर्मा, संस्कार संयोजक ओमप्रकाश इंदौरिया, सेवा संयोजक देवेंद्र कुमार चंदेल, पर्यावरण संयोजक पुनीत लाटा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us