चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती दस्तावेज सत्यापन में उच्च योग्यता धारी अभ्यार्थीयो के दस्तावेज सत्यापन की फाइलों का संग्रहण कार्य प्रतिदिन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती दस्तावेज सत्यापन में उच्च योग्यता धारी अभ्यार्थीयो के दस्तावेज सत्यापन की फाइलों का संग्रहण कार्य प्रतिदिन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – दस्तावेज सत्यापन में उच्च यौग्यता धारी अभ्यर्थी अधिक – भर्ती के पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य आज दुसरा चरण में संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में जारी रहा। दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के निर्देशन में सेठ गोपी राम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से चल रहा है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय संभाग चूरू महेंद्र बड़सरा और सम्पत सिहं द्वारा लगातार वरिष्ठ उपजिला शिक्षा अधिकारी फिजिकल कमल सारण, बेधडक बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिहं धर्मेंद्र मुंड, कुलदीप राव, आरीफ खान के साथ अलग-अलग टीमों के साथ समन्वय कर परिवेदना व अन्य कार्य का पर्यवेक्षण कार्य किया जा रहा है। सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रति दिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच व सत्यापन कार्य का लक्ष्य दिया गया है। आज सामान्य अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच की गयी आज कुल 651 उपस्थित रहे 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे ।
यद्यपि भर्ती की शैक्षणिक यौग्यता सैकेडरी उत्तीर्ण है मगर उच्च यौग्यता वाले अभ्यर्थी ज्यादा संख्या मे दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए है। दस्तावेज सत्यापन की फाईलों का संग्रहण कार्य प्रतिदिन निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निर्देशानुसार, संजय गुप्ता, प्रकाश सैनी, नितेश शर्मा मनोज वर्मा, सुरेश पारीक मनमोहन सैनी व विकास शर्मा द्वारा सत्यापन पात्रता की फाईल्स को पुरी तरह जांच कर डेटा फिडिंग के लिए फाईल संग्रह किया जा रहा है ताकि मानवीय त्रुटियों का निस्तारण उसी समय हो सके। प्रतिदिन की सूचना आनलाइन निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर प्रेषित की जा रही है। अभ्यर्थियों के पीने के लिए मीठे पानी की व्यवस्था लायंस क्लब चूरू द्वारा की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063833

