[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विजय बासोतिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विजय बासोतिया

विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विजय बासोतिया

झुंझुनूं : तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय परिषद ने सुप्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी जिले के नवलगढ़ कस्बे के निवासी डॉ. विजय बासोतिया को विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वीआईसीसीआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस अवसर पर देशभर से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने डॉ. विजय बासोतिया के चयन का जोरदार स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में वीआईसीसीआई समाज की आर्थिक शक्ति को एक नई दिशा देगा। उल्लेखनीय है कि वीआईसीसीआई, विप्र फाउंडेशन का आर्थिक प्रकोष्ठ है। जिसका उद्देश्य समाज के उद्यमियों, उद्योगपतियों और नवोदित व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह मंच व्यापारिक सहयोग, निवेश के अवसर, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के माध्यम से छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को बड़े औद्योगिक समूहों से जोड़ने का कार्य करता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता ही समाज की वास्तविक शक्ति है और वीआईसीसीआई इस दिशा में एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक में देशभर में वीआईसीसीआई के नए चैप्टर स्थापित करने, युवा उद्यमियों को जोड़ने तथा व्यापारिक सहयोग को व्यापक बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं बल्कि समाज की आर्थिक शक्ति को जागृत करने का एक मिशन है। उन्होंने कहा कि वीआईसीसीआई के माध्यम से समाज में उद्यमिता की नई चेतना विकसित की जाएगी और युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में आज उद्योग, स्टार्टअप और नवाचार को लेकर अनेक सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में समाज के कई युवा उनका लाभ नहीं ले पाते।

वीआईसीसीआई का प्रयास रहेगा कि हर नए उद्यमी को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए ताकि वह आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय स्थापित कर सके। डॉ. बासोतिया ने कहा कि संगठन देशभर के उद्यमियों को एक मजबूत आर्थिक परिवार के रूप में जोड़ते हुए व्यापारिक सहयोग, निवेश साझेदारी, उद्यम कार्यशालाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों, उद्योगपतियों और युवा उद्यमियों के सामूहिक प्रयास से वीआईसीसीआई समाज की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का एक शक्तिशाली माध्यम बनेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet