चलते डंपर का टायर निकलकर बाइक से टकराया:एग्जाम दिलाने जा रहे ताऊ-भतीजी घायल, छात्रा का पैर फ्रैक्चर; दोनों झुंझुनूं रेफर
चलते डंपर का टायर निकलकर बाइक से टकराया:एग्जाम दिलाने जा रहे ताऊ-भतीजी घायल, छात्रा का पैर फ्रैक्चर; दोनों झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा : झुंझुनूं में चलते डंपर का टायर निकल गया और पास जा रही बाइक से जा भिड़ा। बाइक सवार ताऊ-भतीजी टायर के चपेट में आने से घायल हो गए। बच्ची के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि ताऊ के भी पैरों में चोट आई है। हादसा चिड़ावा के स्टेट हाईवे-8 पर सूरजगढ़ मोड़ पर सोमवार दोपहर 12ः12 बजे हुआ। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
एग्जाम दिलाने जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शी सत्यपाल ने बताया- 10 चक्का खाली डंपर सूरजगढ़ बाईपास से सिंघाना की ओर जा रहा था। इस दौरान चौहानों की ढाणी निवासी राजेश अपने छोटे भाई की लड़की रिया को एग्जाम दिलाने चिड़ावा जा रहे थे।
रिम से टायर निकला, हवा में उछलता हुआ टकराया
घर से करीब 4 किमी दूर खेतड़ी रोड पर सूरजगढ़ मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से डंपर आता दिखाई दिया। राजेश ने बाइक को साइड में दबा लिया। इतने में डंपर के ड्राइवर साइड के पीछे की तरफ का टायर रिम से निकलकर हवा में उछलता हुआ बाइक से जा टकराया।
बाइक समेत सड़क पर गिरे दोनों
टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश और रिया बाइक से गिर गए और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल ताऊ-भतीजी को संभाला और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
छात्रा का पैर फ्रैक्चर हुआ
एंबुलेंस पहुंचने के बाद दोनों घायलों को चिड़ावा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर बंटी और ईएमटी सतीश ने बताया- मौके पर राजेश और रिया के पैर में चोट लगी थी। रिया का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि राजेश के भी पैर में चोट लगी है। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को झुंझुनूं रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद डंपर मौके से तुरंत ही रवाना हो गया।
राजस्थान जीके का पेपर देने जा रही थी छात्रा
रिया नौवीं क्लास की स्टूडेंट है और आज उसका राजस्थान जीके का एग्जाम था। राजेश रिया को हिन्द एकेडमी स्कूल चौधरी कॉलोनी में एग्जाम दिलाने ले जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। राजेश निजी बिल्डिंग में चौकीदारी करते हैं। बच्ची का पिता राकेश भी स्कूल में चौकीदारी करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063732


