सीकर के गुसाईं मंदिर से 90 चांदी के छत्र चोरी:सीसीटीवी भी ले गए चोर, दिनदहाड़े हुए वारदात, FSL टीम ने जुटाए सबूत
सीकर के गुसाईं मंदिर से 90 चांदी के छत्र चोरी:सीसीटीवी भी ले गए चोर, दिनदहाड़े हुए वारदात, FSL टीम ने जुटाए सबूत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में कुशलपुरा-गुंगारा गांव की सीमा पर स्थित गुसाईं महाराज के मंदिर में बड़ी चोरी हो गई। चोर मंदिर से दिनदहाड़े छत्र चुराकर ले गए। दादिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशलपुरा गांव में अज्ञात चोर करीब 90 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। शातिर चोरों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और रिकॉर्डिंग मशीन (DVR) भी साथ ले गए।
मंदिर के पुजारी श्यामलाल बिजारणियां ने बताया- 14 मार्च की सुबह 7 बजे आरती करने के बाद मंदिर से घर चले गए थे। जब वे शाम करीब साढ़े 6 बजे दोबारा संध्या आरती के लिए मंदिर पहुंचे, तो मंदिर के गर्भगृह से चांदी के छत्र गायब थे।
CCTV कैमरों के तार को भी तोड़ा
श्यामलाल बिजारणियां ने बताया- दादिया थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए 90 चांदी के छत्रों का कुल वजन लगभग 1 किलोग्राम से सवा किलोग्राम के बीच है। चोरों ने छत्र चुराने के साथ ही CCTV कैमरों के तार भी तोड़ दिए और जिस DVR में फुटेज सेव होती है, वह भी गायब मिली। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस
श्यामलाल बिजारणियां ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। सूचना पर दादिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस ने पुजारी श्यामलाल की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063732


