परिवहन विभाग का ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दो दिवसीय अभियान:नीमकाथाना में जेसीबी, लोडर, ट्रेलर जब्त; 9.42 लाख का जुर्माना लगाया
परिवहन विभाग का ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दो दिवसीय अभियान:नीमकाथाना में जेसीबी, लोडर, ट्रेलर जब्त; 9.42 लाख का जुर्माना लगाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक जेसीबी, एक लोडर और एक ट्रेलर जब्त किया गया, जबकि विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल 9.42 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जांच के दौरान, एक जेसीबी और एक लोडर बिना आवश्यक अनुमति के संचालित पाए गए। वहीं, एक ट्रेलर में निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी भरी हुई थी। इन सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों में खड़ा करवाया गया। अभियान के तहत कई अन्य वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस और टैक्स संबंधी दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। विभाग ने कुल 9 लाख 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
ओवरलोड ट्रेलर और डंपरों को निशाना बनाया
उप परिवहन अधिकारी राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सांवलपुरा, तंवरान और अजमेरी क्षेत्रों में यह जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से ओवरलोड ट्रेलर और डंपरों को निशाना बनाया गया।
वाहन चालकों को चेतावनी दी
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन कर ओवरलोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सभी चालकों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063706


