[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदासर बीदावतान में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लगातार हादसे:ग्रामीणों ने कार्रवाई ना होने पर दी चक्काजाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

उदासर बीदावतान में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लगातार हादसे:ग्रामीणों ने कार्रवाई ना होने पर दी चक्काजाम की चेतावनी

उदासर बीदावतान में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लगातार हादसे:ग्रामीणों ने कार्रवाई ना होने पर दी चक्काजाम की चेतावनी

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर-चूरू मुख्य मार्ग पर स्थित उदासर बीदावतान बस स्टैंड पर वाहनों की तेज रफ्तार ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है। मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण यहां हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी को बार-बार सूचित करने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह रोड व्यस्त रहता है और वाहन चालक अक्सर तेज स्पीड से गुजरते हैं। बस स्टैंड होने के कारण यहां बच्चों और राहगीरों की आवाजाही अधिक रहती है। ग्रामीण राकेश देहडू ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए, तो वे सरदारशहर-चूरू मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते।

इस संबंध में सरदारशहर के एसडीएम रामकुमार वर्मा ने बताया- हमें इस मामले की जानकारी अभी मिली है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। स्थिति का जायजा लेने के बाद जहां आवश्यकता होगी, नियमानुसार स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे।

Related Articles