[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मां-बेटा झुलसे:रसोई में चाय बनाते समय लगी आग, सूरजगढ़ की दमकल मिली खराब

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ तहसील के काजड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में मां और बेटा झुलस गए। बाद में पिलानी से पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रोबिन चंदेलिया के घर सोमवार सुबह रसोई में चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया।

चाय बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग।
चाय बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग।

आग बुझाने में मां-बेटा झुलसे

आग लगने पर परिवार के लोग घबरा गए और उसे बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान रोबिन चंदेलिया और उनकी माता सरोज झुलस गए। हालांकि समय रहते घर के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

धुआं देखकर जुटे ग्रामीण

मकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

सूरजगढ़ की दमकल खराब, पिलानी से आई गाड़ियां

हादसे की सूचना तुरंत सूरजगढ़ नगरपालिका को दी गई, लेकिन वहां की फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पिलानी से दमकल विभाग को सूचना दी गई। पिलानी से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रसोई का सामान जलकर राख

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया और घर के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। घायल मां-बेटे का उपचार करवाया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सूरजगढ़ नगरपालिका की खराब दमकल व्यवस्था पर नाराजगी भी जताई।

Related Articles