ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गोल्याणा आएंगे:एईएन भवन लोकार्पण समारोह की तैयारियां, विधायक जाखल ने की बैठक
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गोल्याणा आएंगे:एईएन भवन लोकार्पण समारोह की तैयारियां, विधायक जाखल ने की बैठक
चिराना : चिराना के निकटवर्ती गोल्याणा में नव निर्मित एईएन भवन का लोकार्पण समारोह मंगलवार 17 मार्च को आयोजित होगा। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और तैयारियों का जायजा लिया।
विधायक ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन
बैठक के बाद विधायक विक्रम सिंह जाखल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल करेंगे। इस अवसर पर बिजली विभाग के एक्सईएन वेद प्रकाश झाझड़िया, लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत, परसरामपुरा सरपंच करणी राम, पूर्ण सिंह टोंक छिलरी, शंकर लाल सैनी, पूर्व पंसस बनवारीलाल दूत, किशन सिंह गुर्जर, महेश पारीक, मनोहर लाल जांगिड़, सुरेश कुमार, मदन सिंह, गोवर्धन सिंह, बाबूलाल सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063488


