[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में काम के बहाने बुलाकर सरियों से पीटा:बस स्टैंड पहुंचते ही हमला किया, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर; झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में काम के बहाने बुलाकर सरियों से पीटा:बस स्टैंड पहुंचते ही हमला किया, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर; झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी में काम के बहाने बुलाकर सरियों से पीटा:बस स्टैंड पहुंचते ही हमला किया, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर; झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी में युवक को फोन कर बस स्टैंड पर बुलाया और सरियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना रविवार रात थाना क्षेत्र के कॉपर मैन बस स्टैंड की है। जानकारी के अनुसार, बनवास निवासी सुभाष पुत्र हनुमान प्रसाद के पास रात को एक अनजान नंबर से फोन आया। उसे जरूरी काम की बात कहकर कॉपर के बस स्टैंड पर बुलाया गया। जब सुभाष अपनी बाइक लेकर बस स्टैंड पहुंचा, तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक आए और उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया।

गाड़ी में सवार युवकों ने उतरते ही सुभाष पर धारदार हथियारों और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल सुभाष को तुरंत सिंघाना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वारदात की सूचना खेतड़ी नगर और सिंघाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई गई, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

घायल सुभाष खेतड़ीनगर में एक ठेका कंपनी में काम करता है। सामने आया है कि फोन करने वाले ने कंपनी के काम का बहाना कर उसे बुलाया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet