एनएसएस शिविर में उपजिला शिक्षा अधिकारी:स्वयंसेवकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान
एनएसएस शिविर में उपजिला शिक्षा अधिकारी:स्वयंसेवकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान
खेतड़ी : जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) बाबूलाल मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल की व्यवस्थाओं और चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या सरोज ने बाबूलाल मीणा को स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार जांगिड़ ने शिविर से संबंधित सभी प्रपत्रों और संधारित रजिस्टरों का अवलोकन करवाया।
बाबूलाल मीणा ने ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने, अनुशासन बनाए रखने और समाज सेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, साक्षरता, चिकित्सा जागरूकता और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर चर्चा की और व्याख्यानमाला आयोजित की। उन्होंने ऑनलाइन डिजिटल क्रिएशन संचालित करने के कानूनी पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की। स्वयंसेवकों ने गांव में सफाई अभियान भी चलाया।
इस अवसर पर आयुषी, अभिषेक तंवर, आदित्य शर्मा, आकांशा, अंजू, अन्नू कुमारी, आशा, दीपक, फरहान अली, ज्योति, कर्ण, किरण, कोमल, कुलदीप, ममता कंवर, मनजीत, मीना कुमारी, मोनू कंवर, मुस्कान, पंकज, प्रदीप सिंह, प्रवेश, रजनी कंवर, रणवीर, रेशमा, रितिका, सचिन, सचिन कुमार, सोनू, सोनू कुमारी, सुमित खिंची, सुरेंद्र, अंजलि, अंजू वर्मा, हिमांशी, हिमांशु, इंदु कंवर, कविता, कृष्ण कुमार, मनिता फागना, मोनिका कुमारी, नेहा कंवर, निशा, पायल, प्रदीप कुमार, प्रियंका, प्रियांशु, रवि कुमार, अविनी, काजल, खुशबू, मुस्कान सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2063476


