[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर जताया विरोध

खेतड़ी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर जताया विरोध

खेतड़ी : खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित किया गया।

हाथों में गैस सिलेंडर लेकर की नारेबाजी

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

पीएम का पुतला फूंका

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की समय पर अनुपलब्धता से होटल और छोटे व्यवसाय संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक ओर पर्यावरण संरक्षण का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्वितीय राम अवतार सैनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, चंदगीराम सैनी, सुधीर गुप्ता, किशोर सिंह बजाड़, निकेश पारीक, भगत पोसवाल, कपिल सैनी, बसंत लाल जयदिया, चौथमल नायक, सुरेश कुमावत, ओम प्रकाश सैनी, बलीराम सैनी, लालचंद सैनी, हरफूल सैनी, बनवारी लाल रोड़ा, अशोक चनेजा और रविंद्र सेन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet