सीकर-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:रेलिंग तोड़कर घुसी कार, लाखों का नुकसान; कोई हताहत नहीं
सीकर-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:रेलिंग तोड़कर घुसी कार, लाखों का नुकसान; कोई हताहत नहीं
रींगस : सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रानोली के पास रविवार सुबह करीब 10:35 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल रघु पैलेस में जा घुसी। कार ने पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ी और फिर सीधे होटल परिसर में प्रवेश कर गई।
कार में कुछ लोग सवार थे और वे सीकर से जयपुर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। बताया गया कि अचानक स्टेयरिंग लॉक होने के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार रेलिंग तोड़ते हुए होटल में घुस गई।
इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। होटल परिसर में रखे फ्रिज, रेलिंग और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। होटल मालिक दिनेश यादव के अनुसार, इस घटना में लगभग 2 से 3 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। होटल कर्मचारियों की सहायता से कार को परिसर से बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को रानोली थाने ले जाया गया।
गनीमत रही कि हादसे के समय होटल परिसर में अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2063466


