कंस्ट्रक्शन के दौरान छत गिरी, पट्टियां टूटने से 1 घायल:सिर पर चोट लगने से गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर
कंस्ट्रक्शन के दौरान छत गिरी, पट्टियां टूटने से 1 घायल:सिर पर चोट लगने से गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर
चूरू : चूरू जिले के रतननगर में कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान छत की पट्टियां टूटने से 45 वर्षीय एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल और फिर जयपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना सोमवार को हुई जब रतननगर के वार्ड 12 निवासी अब्दुल क्यूम गौरी (45) एक कमरे की छत पर मेसन का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक छत की पट्टियां टूट गईं, जिससे अब्दुल क्यूम नीचे गिर गए। उनके सिर पर एक पट्टी गिरने से गंभीर चोट आई।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अब्दुल क्यूम को तुरंत एक निजी वाहन से रतननगर पीएचसी ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। चूरू अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया, लेकिन सिर में चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर सुनकर अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई। घायल अब्दुल क्यूम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2063464


