स्टेट हाइवे-37 पर बस से टकराई कार, दो घायल:गुढ़ागौड़जी बाईपास के पास हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
स्टेट हाइवे-37 पर बस से टकराई कार, दो घायल:गुढ़ागौड़जी बाईपास के पास हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
नवलगढ़ : स्टेट हाइवे-37 पर रविवार को लीला की ढाणी में बाईपास के पास एक होटल के पास खड़ी बस से एक बेलोनो कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
बेलोनो कार गुढ़ागौड़जी से झुंझुनूं की ओर जा रही थी। बाईपास के समीप एक होटल के पास सड़क किनारे खड़ी बस से कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को अचानक मोड़ा, जिससे वाहन असंतुलित होकर बस से जा टकराया।
हादसे में नयाबास निवासी रविप्रकाश मीणा (27) पुत्र ओमप्रकाश मीणा और राजप्रकाश मीणा (22) पुत्र ओमप्रकाश मीणा घायल हो गए। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गुढ़ागौड़जी के सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया और हल्की चोटें होने के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर अनियंत्रित रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती की जाए।
लोगों ने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं और मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यह मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2062859

