राजस्थान दिवस पर ‘एक जिला एक उत्पाद’ एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
राजस्थान दिवस पर ‘एक जिला एक उत्पाद’ एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
झुंझुनूं : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र झुंझुनूं तथा लघु उद्योग भारती संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक जिला एक उत्पाद’ एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में आयोजित होगी।
प्रदर्शनी में जिले के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत झुंझुनूं जिले के चयनित उत्पाद वुडन हैंडीक्राफ्ट और लकड़ी से निर्मित वस्तुओं की विशेष स्टॉल लगाई गई हैं। इन स्टॉल्स पर पारंपरिक और आकर्षक लकड़ी के शिल्प उत्पादों के साथ अन्य हस्तशिल्प वस्तुएं भी प्रदर्शित की जा रही हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।
प्रदर्शनी में लघु उद्योग भारती संघ के अध्यक्ष रोहिताश बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, प्रदीप कुमार चाहर, राजकुमार चौधरी, नरेश केजरीवाल, अनिल भौड़कीवाले, विवेक केडिया, पवन केडिया, श्रवण गोयनका, पवन कुमावत, महेश जी, केलाश जांगिड़ और रतन जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा जिले के उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062749

