[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्झरा धाम में श्रद्धा का सैलाब: 108 कुंडीय महायज्ञ का आज होगा समापन, अवध बिहारीदास जी की चादरपोशी हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्झरा धाम में श्रद्धा का सैलाब: 108 कुंडीय महायज्ञ का आज होगा समापन, अवध बिहारीदास जी की चादरपोशी हुई

संस्कारों की पाठशाला बनी निर्झरा धाम की यज्ञशाला, चादरपोशी समारोह में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, विधान सभा क्षेत्र के राणासर स्थित प्रसिद्ध निर्झरा धाम आश्रम में भक्ति व शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से चल रहे 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण (श्री राम) महायज्ञ का आज सोमवार को पूर्णाहूति के साथ समापन होगा। रविवार को आयोजन में उस समय विशेष उत्साह देखा गया जब संतों के सानिध्य में अवध बिहारी दास महाराज की चादरपोशी की रस्म विधि-विधान से संपन्न हुई। दाऊ धाम के बलदेवाचार्य महाराज, त्रिवेणी धाम के रामरिछपाल दास महाराज, झडायां बालाजी के महंत सीताराम दास महाराज सहित दर्जनों प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति में अवध बिहारी दास महाराज की चादरपोशी की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।

मदनलाल भावरिया, कैप्टन रामनिवास ताखर ने विप्र खांडल महासभा के बनवारीलाल सेवदा गुवाहाटी, सहीराम भगत कलोटा का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। रात्रि में आयोजित रासलीला में श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर नजर आए। उपस्थित संतों ने संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञशाला केवल कर्मकांड का स्थान नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि यज्ञ की परिक्रमा करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि ज्ञात-अज्ञात पापों का भी नाश होता है। यज्ञ के दौरान डॉ. रामावतार गजराज, बजरंग लाल पटेल, कथावाचक रणवीर, पंडित संजय शास्त्री, युवा नेता राजेश जाखड़, राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़ सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles