रसोई गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 16 मार्च को
रसोई गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 16 मार्च को
झुंझुनूं : रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं की ओर से 16 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 9 बजे आयोजित होगा, जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी करेंगी।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देशभर में रसोई गैस की कमी और बढ़ती कीमतों से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी के अनुसार प्रदर्शन में जिले के सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, एआईसीसी, पीसीसी व डीसीसी पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायतीराज व नगर निकायों के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन आमजन की समस्याओं को उठाने और केंद्र सरकार का ध्यान गैस की किल्लत व बढ़ती कीमतों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062787

