राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक व होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक व होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
श्रीमाधोपुर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर के अधीन तहसील कार्यकारिणी की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन समारोह मीणा धर्मशाला श्रीमाधोपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांवरमल मीणा थोई उपस्थित रहे, जबकि संरक्षक शिवलाल गुरारा और रामेश्वर डाबावाली विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा ने किया।
बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में महंगी शादियों पर रोक लगाने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने, नशा प्रथा को समाप्त करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रावास निर्माण तथा युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार और कौशल विकास की ओर प्रेरित करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान विभिन्न तहसीलों से समाज से जुड़े कई प्रकरण जिलाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनके समाधान के लिए नोटिस जारी कर अगली बैठक में निस्तारण करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद शिलपुर, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह मीणा, जिला कोषाध्यक्ष जगमाल मीणा, पाटन तहसील अध्यक्ष मालीराम मीणा, रिंग्स तहसील अध्यक्ष हनुमान मीणा, तहसील उपाध्यक्ष महावीर मीणा चिपलाटा, मोहन सीमारला, जगदीश मीणा, मदन मीणा, सुभाष मीणा सहित विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी और मीणा समाज के लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062749

