[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहबाद जंगल की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी पीपल्स ग्रीन पार्टी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शाहबाद जंगल की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी पीपल्स ग्रीन पार्टी

शाहबाद जंगल की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी पीपल्स ग्रीन पार्टी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : पीपल्स ग्रीन पार्टी ने बारां जिले के शाहबाद वन क्षेत्र में करीब 1.20 लाख पेड़ों की कटाई की अनुमति दिए जाने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

पार्टी के अध्यक्ष एवं पर्यावरण विज्ञानी डॉ. सुधांशु ने कहा कि जिस पावर प्रोजेक्ट के लिए इस वन क्षेत्र को नष्ट किया जा रहा है, उसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए और जंगल की रक्षा की जानी चाहिए।

गूगल मीट के माध्यम से पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा और स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इसका असर चंबल नदी और कुनो नेशनल पार्क के पर्यावरण पर भी पड़ सकता है।

पार्टी के शाहबाद-किशनगंज इकाई प्रभारी अर्जुन लाल बंजारा ने बताया कि जंगल की रक्षा के लिए जल्द ही जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related Articles