[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजा इफ्तार की दावत में देश-विदेश के लिए अमन -चैन की दुआएं की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

रोजा इफ्तार की दावत में देश-विदेश के लिए अमन -चैन की दुआएं की

रोजा इफ्तार की दावत में देश-विदेश के लिए अमन -चैन की दुआएं की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : मदीना कॉलोनी शहरिया बास वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 के युवा टीम की ओर से शहर के रोजेदारों के लिए बहुत ही शानदार रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और मगरिब की अजान के साथ अपना रोजा खोला। सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया की रोजा इफ्तार पार्टी के बाद मौके पर ही सामूहिक रूप से मगरिब की नवाज अदा की गई, रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल सभी रोजगारों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन बनाए रखने व आपसी भाईचारे कायम रखने और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

इसके अलावा उपस्थित सभी रोजगारों ने युवा टीम की हौसला करते हुए उनकी सलामती और कामयाबी के लिए दुआएं की गई रोजेदारों ने बताया कि इस तरह की सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करने से एक दूसरे के दिलों में प्यार मोहब्बत के अलावा आपसी भाईचारा भी बढता है तथा इस रोजा इफ्तार पार्टी में जितने भी रोजेदार रोजा खोलने के लिए शामिल हुए उन सभी रोजेदारो जैसा सबाब भी युवा टीम को मिला है। रमजान पाक महीने में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करके रोजगारों की खिदमत करना यह अपने आप मे एक बहुत सबाब का कार्य है।

रमजान में सेवा और भाईचारे का संदेश, गरीब रोजेदारे के लिए बांटे जा रहे राशन और इफ्तार किट। कायमखानी ने बताया की पवित्र पाक रमजान महिने के दौरान बहुत से लोग और सामाजिक संगठनों के द्वारा दीन दुखियों की सेवा और सरोकार के काम करते नजर आ रहे हैं। ओर यही सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है। हमारी युवा टीम के द्वारा शहर एंव ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्थानो पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों और रोजेदारों को इफ्तार एंव शहरी का किट वितरित कर रही है।

इस पहल की खास बात यह रही कि इफ्तार किट सभी समुदायों के लोगों और दुकानदारों तथा बस मे बैठी सवारियो, वाहन चालको आदी को भी वितरित किया जा रहा है। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे बडी इबादत, सब्र और खिदमत का महीना होता है। इस दौरान लोग जरूरतमंदों की मदद को खास अहमियत देते हैं। हमारा उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और इंसानियत की भावना सहित आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

Related Articles