सरदारशहर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:गैस सिलेंडर की कमी और कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया
सरदारशहर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:गैस सिलेंडर की कमी और कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया
सरदारशहर : सरदारशहर के गांधी चौक में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों और किल्लत को लेकर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला भी जलाया। विधायक पंडित अनिल शर्मा ने कहा- कमर्शियल सिलेंडर पर लगी रोक से छोटे व्यापारी और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आमजन भी सिलेंडर की किल्लत से परेशान है।

सरकार युद्ध के प्रभाव को संभालने में विफल रही-कांग्रेस
ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने केंद्र सरकार पर मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के प्रभावों को संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राजवी ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में विधायक पं. अनिल शर्मा, देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, जिला सचिव किशनाराम देराजसर, मास्टर उमरदीन सैयद, मनफूल खां फौजी, फारुक व्यापारी, मदनसिंह निर्माण, शांतिलाल नाहटा, किशनाराम मेघवाल और शेरा बिसायती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062584

