[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया:चिराणा, झाझड़ व नवलगढ़ क्षेत्र में सिलेंडर्स का स्टॉक देखा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया:चिराणा, झाझड़ व नवलगढ़ क्षेत्र में सिलेंडर्स का स्टॉक देखा

एसडीएम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया:चिराणा, झाझड़ व नवलगढ़ क्षेत्र में सिलेंडर्स का स्टॉक देखा

नवलगढ़ : उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत ने शनिवार को चिराणा, झाझड़ और नवलगढ़ क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और एजेंसियों पर उपलब्ध गैस स्टॉक की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के समय, उपखण्ड अधिकारी ने मौजूद उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर की उपलब्धता, समय पर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी संचालकों से भी गैस आपूर्ति प्रक्रिया और स्टॉक की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

कुलदीप सिंह शेखावत ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू रखने पर जोर दिया, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles