[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप में ऊंट ठूंस-ठूंसकर मेवात ले जा रहे थे:पैर और मुंह रस्सियों से बांध रखा था; आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिकअप में ऊंट ठूंस-ठूंसकर मेवात ले जा रहे थे:पैर और मुंह रस्सियों से बांध रखा था; आरोपी गिरफ्तार

पिकअप में ऊंट ठूंस-ठूंसकर मेवात ले जा रहे थे:पैर और मुंह रस्सियों से बांध रखा था; आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं में अवैध रूप से ऊंटों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 घायल ऊंटों को मुक्त करवाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार- तस्कर दोनों को हरियाणा के मेवात ले जाने की फिराक में था।

थानाधिकारी बनवारीलाल ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान गौरक्षक दल से सूचना मिली कि सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पास मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोका गया है। गाड़ी में ऊंटों को क्रूरता के साथ भरकर मेवात (हरियाणा) ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

रस्सियों से बांधकर गाड़ी में ठूंसा था

पुलिस ने पिकअप गाड़ी की जांच की तो उसमें 2 ऊंटों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। उनके पैर और मुंह रस्सियों से बांधे गए थे। तंग जगह और रस्सियों के कारण ऊंटों के शरीर पर जगह-जगह चोटें आई थीं और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे।

मेवात ले जा रहे थे

पुलिस ने मौके से ड्राइवर अजीम खां (32), निवासी दोहा (नूंह, मेवात) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोनों ऊंट आस-पास के गांवों से खरीदे थे और उन्हें मेवात के स्लॉटर हाउस लेकर जा रहे थे। आरोपी के पास परिवहन या ऊंट रखने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles