[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुबा मस्जिद के पास रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुबा मस्जिद के पास रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की

कुबा मस्जिद के पास रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌चमनबास में मस्जिद कुबा के पास ‌ हाजी यूसुफ खान चौहान राजवंशी की तरफ से ‌ रखी गई जिसमें काफी संख्या में रोजेदार व सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की‌ ओर देश और प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की, रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और खुशी की रस्म है। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद, मुसलमान रोजेदार खजूर, पानी और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं।

इफ्तार से पहले दुआ पढ़ना और सामूहिक रूप से इसे मनाना भाईचारे को बढ़ाता है। इफ्तार का समय मग़रिब की अज़ान (सूर्यास्त) के साथ शुरू होता है। पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुसार, रोज़ा खजूर या पानी से खोलना सुन्नत है। मौलाना ‌

अब्दुल रहमान ने इफ्तार की दुआ: “अल्लाहुम्मा इन्नी लाका सुमतु व बिका आमन्तु व अलैका तवक्कलतु व अला रिज़्किका आफतारतु” (हे अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा और तेरे रिज़्क से इफ्तार किया)। रोजा इफ्तार का समय आत्म-संयम, आभार और अल्लाह की प्रसन्नता प्राप्त करने का समय होता है और भाईचाराः लोग इसे परिवार, दोस्तों और गरीबों के साथ बांटकर खाते हैं, जिससे समुदाय में एकता और करुणा की भावना मजबूत होती है। इफ्तार सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि अल्लाह के करीब आने और रोज़े की इबादत को मुकम्मल करने का एक अनमोल अवसर है।

कार्यक्रम में हाजी यूसुफ खान चौहान, सिराज खान जोइया, रमजान खान जोइया, सत्तार खान चायल, साबिर खान चायल, शफीक खान चौहान, रफीक खान, आसिफ खान चौहान, जमील चौहान, इमरान जोइया, पार्षद संजय भाटी, पार्षद इस्माइल भाटी, हारून गोरी, बबलू चौहान, इस्माइल चौहान, निजाम खान, सत्तार खान दौलतखानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles