शिक्षक धर्मवीर दुलड़ की एक नई पहल, विधालय विकास में किया सहयोग
शिक्षक धर्मवीर दुलड़ की एक नई पहल, विधालय विकास में किया सहयोग
मंडावा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाहिदपुरा में आयोजित कार्यक्रम में धर्मवीर दुलड़ शिक्षक द्वारा अपने पिता स्व. सूबेदार नोरंग सिंह दुलड़ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिवार को एक स्वचालित विद्युत घंटी व एक 15 लाॅकर युक्त अलमारी भेंट की गई। जिसका उद्घाटन उन्होंने अपनी माताजी मनोहरी देवी के कर कमलों द्वारा करवाया गया । धर्मवीर दुलड़ वर्तमान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतसर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान सर्वोच्च है, अपनी इस सोच को सार्थक करते हुए अपने सपरिवार (माताजी मनोहरी देवी, बड़े भाई राजेश कुमार, पत्नी इंद्रमणि व भतीजा सचिन) विद्यालय में उपस्थित हुए। सभी बच्चों को फल वितरित करते हुए विद्यालय परिवार को सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर दुर्जाराम, सांवरमल, हरि सिंह, अध्यापक विद्याधर, भानीराम झाझड़िया, नंदलाल, हितेश खिचड़ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी का हार्दिक आभार जताया व उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने बताया की स्वर्गीय सूबेदार नोरंग सिंह का परिवार समाज सेवा में सक्रिय है और इसी प्रकार विद्यालय के लिए पुण्य कार्य निरंतर करते रहेंगे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीलम, व्याख्याता अभिलाषा, सरोज, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, नीलम बेनीवाल, कमला, कमला खीचड़, नीरज लता, वर्षा जांगिड़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061613


