[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देव महाराज के भक्तों का बस में किराया नहीं लगेगा, बस मालिक का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देव महाराज के भक्तों का बस में किराया नहीं लगेगा, बस मालिक का किया स्वागत

देव महाराज के भक्तों का बस में किराया नहीं लगेगा, बस मालिक का किया स्वागत

बड़ागांव/केशरीपुरा : हीरामल देव महाराज मंदिर पर शनिवार को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल दोराता पुत्र भोलाराम दोराता गुर्जर का केशरीपुरा स्थित हीरामल देव महाराज मंदिर पर महाराज के गुरुजी गुलाबचंद गुर्जर, देव महाराज के भगत ताराचंद गुर्जर, भगत बीरबल गुर्जर नून, भगत सरदारा राम गुर्जर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, महेन्द्र गुर्जर, राजेश गुर्जर, भगत आदित्य गुर्जर तथा नवीन गुर्जर आदि द्वारा निजी बस के मालिक व चालक महिपाल गुर्जर का देवनारायण महाराज का दूपट्टा पहनाकर स्वागत, सम्मान किया गया। इस मौके पर अन्य भक्तों ने भी उनको पुष्प माला व देवनारायण भगवान का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भगत ताराचंद गुर्जर ने कहा कि इनकी निजी बस में यात्रा करने पर किसी भी देव महाराज के गुरु व भगत का किराया नहीं लगता है। इनकी अच्छी पहल को देखकर सभी भक्तों ने शानदार स्वागत किया। हर साल यह बस वर्ष में एक बार सभी देव भक्तों को पवित्र तीर्थ स्थल देवनारायण भगवान मालासेरी डूंगरी में निःशुल्क यात्रा पर भी लेकर जाएगी। ऐसे बस मालिक का सभी भक्तों ने आभार जताया।

Related Articles