विप्र फाउंडेशन का होली स्नेह मिलन, राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने पुष्कर जाएंगे विप्रजन
विप्र फाउंडेशन का होली स्नेह मिलन, राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने पुष्कर जाएंगे विप्रजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए झुंझुनूं जिले से विप्रजन रविवार को पुष्कर रवाना होंगे। यह अधिवेशन तीर्थराज पुष्कर स्थित पारीक भवन में राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा की अध्यक्षता और राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा के आतिथ्य में आयोजित होगा।
इसको लेकर पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में मोहन बियाला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व नगरपरिषद आयुक्त राजेंद्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि अधिवेशन में देशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा झुंझुनूं जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाज के गणमान्य विप्रजन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में निजी वाहनों से पुष्कर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संगठन के विस्तार, अनुशासन, सदस्यता अभियान, दायित्वयुक्त नियुक्तियों की प्रक्रिया तथा युवा प्रकोष्ठ की आयु सीमा जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही जयपुर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ और अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में स्थापित की जा रही 54 फीट ऊंची पंचधातु की “स्टेच्यू ऑफ स्ट्रेंथ” परियोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान विप्र समाज की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, संयोजक उमाशंकर महमिया, संरक्षक राजेंद्र जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशा शर्मा, पूनम शर्मा, राकेश सहल सहित कई वक्ताओं ने समाज उत्थान और छात्रावास निर्माण जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पवन पांडे, प्रमोद चोटिया, पंडित हरिकिशन शुक्ला, मनोज व्यास, चंद्रप्रकाश शुक्ला, एडवोकेट नीरज शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट कैलाश शर्मा, एडवोकेट अंजू शर्मा, सुनीता रुथला, उषा शर्मा, अनिता गौड़, विकास पुरोहित, रमेश चौमाल, अमृत जोशी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061614


