[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व प्रदर्शन

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सर्व हिंदू समाज की ओर से हिंदू जयराज जांगिड़ के नेतृत्व में धुलंडी के दिन दिल्ली में हुई तरुण खटीक की हत्या के विरोध में गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई।

जयराज जांगिड़ ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे की परंपरा रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल जिला पालक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि मामले में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में विनय कुमावत, एडवोकेट पंकज बावलिया, एडवोकेट मुकेश, सौरव जोशी, राकेश सहल, मिलन शर्मा, विनोद नायक, अमित गौड़, हिमांशु, मयंक रोहिल्ला, मनीष भार्गव, अनिल चोटिया, अमित पांडे, वेद प्रकाश पारीक, मनोज शर्मा, ताराचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles