[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान के कच्चे मकान में लगी आग:अनाज, कपड़े सहित नकदी और चांदी के आभूषण जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

किसान के कच्चे मकान में लगी आग:अनाज, कपड़े सहित नकदी और चांदी के आभूषण जलकर राख

किसान के कच्चे मकान में लगी आग:अनाज, कपड़े सहित नकदी और चांदी के आभूषण जलकर राख

बीदासर : चूरू के बीदासर स्थित हरिनगर ढाणी में शनिवार दोपहर एक किसान के कच्चे मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, खाने-पीने का सामान और चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक इंद्राराम बावरी एक गमी में शामिल होने गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में अचानक ढाणी से धुआं उठने लगा।

धुआं उठता देख इंद्राराम बावरी दौड़कर अपनी ढाणी पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और सारा सामान जलकर राख हो गया था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर आग पर काबू पाया।

इंद्राराम बावरी ने बताया कि आग से 24 हजार रुपए नकद, अनाज, पहनने के कपड़े और चांदी के जेवरात जल गए। पीड़ित की ओर से अभी तक इस आगजनी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Related Articles