[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरु:14 से 19 मार्च तक चलेगा, सरकारी ऑफिसों में होगी सफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरु:14 से 19 मार्च तक चलेगा, सरकारी ऑफिसों में होगी सफाई

उदयपुरवाटी में स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरु:14 से 19 मार्च तक चलेगा, सरकारी ऑफिसों में होगी सफाई

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगरपालिका ने शनिवार से स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरू किया है। यह अभियान 14 मार्च से 19 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में साफ-सफाई और जागरूकता बढ़ाना है।

सफाई अभियान किया शुरू

पालिका ईओ तौफीक अहमद ने बताया-इस अभियान के तहत नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें राजकीय कार्यालयों और शौचालयों की सफाई, प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, तथा धार्मिक स्थलों की स्वच्छता शामिल है।

जागरूकता रैली निकलेगी

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चों और आम जनता को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके। अभियान के पहले दिन शनिवार को नगरपालिका कार्यालय से इसका शुभारंभ किया गया। नगरपालिका स्टाफ और सफाई कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी तौफीक अहमद, सफाई निरीक्षक विष्णु सरपटा, स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर योगेश ढाका, जमादार पुस्कर लाल, रामवतार सैनी, देवीलाल, आकाश, महेंद्र राव, पंकज कुमावत, भारत, कैलाश चंद्र, कुलदीप और सुशील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles