सीकर से 17 साल की नाबालिग गायब:घर से 10 हजार रुपए लेकर मार्केट गई थी,परिवार को युवक पर शक
सीकर से 17 साल की नाबालिग गायब:घर से 10 हजार रुपए लेकर मार्केट गई थी,परिवार को युवक पर शक
सीकर : सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की फेस्टिवल से पहले कपड़े खरीदने के लिए मार्केट गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
17 साल की नाबालिग लड़की के चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी भतीजी 7 मार्च की दोपहर को करीब 12:30 बजे अपने घर से फेस्टिवल की खरीददारी करने के लिए मार्केट गई थी। उसके पास करीब 10 हजार रुपए नगद थे। इसके अलावा उसने करीब 10 ग्राम सोने के जेवरात पहने हुए थे।
जो आज तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने अपने स्तर पर मालूम किया तो सामने आया कि आखिरी बार उसे एरिया के ही रहने वाले एक लड़के के साथ देखा गया। जब लड़की का परिवार उस लड़के के घर पर गया तो वहां पर लड़का नहीं मिला।
लड़के के पिता ने लड़की के घरवालों पर हमला भी किया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए लड़की के घरवालों को छुड़वाया। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2061287


