[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में बस में महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:तीन महिलाओं ने की वारदात, ससुराल से पीहर जा रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में बस में महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:तीन महिलाओं ने की वारदात, ससुराल से पीहर जा रही थी

राजगढ़ में बस में महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:तीन महिलाओं ने की वारदात, ससुराल से पीहर जा रही थी

राजगढ़ : राजगढ़ में एक बस में सवार महिला का मंगलसूत्र तोड़कर तीन महिलाएं फरार हो गईं। यह घटना तब हुई जब महिला अपनी ससुराल पिलानी से अपने गांव घणाऊ जा रही थी। पीड़िता ने इस संबंध में राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीहर जाने के लिए बस में बैठी थी

पीड़िता अनिता कुमारी, पुत्री अमरचंद, निवासी घणाऊ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे वह पिलानी से बस के माध्यम से राजगढ़ पहुंची थी। इसके बाद वह अपने पीहर घणाऊ जाने के लिए बस में सवार हुई। राजगढ़ बस स्टैंड के बाहर तीन महिलाएं बस में चढ़ीं।

अनिता कुमारी के अनुसार, इन महिलाओं में से दो राजपूती पोशाक में थीं, जबकि एक ने लाल साड़ी पहन रखी थी। बस में इन महिलाओं ने धक्का-मुक्की की और उनके गले से लाखों रुपये का मंगलसूत्र तोड़ लिया।

थोड़ी दूर चलने के बाद, महता अस्पताल राजगढ़ के पास ये महिलाएं बस से उतरकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद जब अनिता को अपने गले से मंगलसूत्र गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत बस से उतरकर आसपास आरोपी महिलाओं को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

राजगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

इसके बाद पीड़िता ने राजगढ़ पुलिस थाने में घटना की सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Related Articles