[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी:चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी भी जख्मी, गश्त पर निकली थी टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी:चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी भी जख्मी, गश्त पर निकली थी टीम

हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी:चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी भी जख्मी, गश्त पर निकली थी टीम

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के पास शुक्रवार को गश्त के दौरान हिस्ट्रीशीटर की पिकअप गाड़ी ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित महला भी घायल हुआ है।

पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

यह घटना बांडीयां नाले के समीप हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस टीम नियमित गश्त पर निकली हुई थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनके वाहन को टक्कर मारी।

हादसे में पुलिस वाहन चालक भूपेंद्र, एएसआई सज्जन, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रविकांत घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गुढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

टक्कर मारने वाला आरोपी गुढ़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहित महला है, जो खुद भी इस हादसे में घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए गुढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर 19 मामले दर्ज

रोहित महला के खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं और वह एक महीने पहले ही जेल से छूटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles