[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजनेस के AI से बनाए फेक विज्ञापन, लोगों से ठगी:सोशल मीडिया पर खुद को होलसेल व्यापारी दिखाता, खाटूश्यामजी में मोबाइल की लोकेशन मिलते ही ठग गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजनेस के AI से बनाए फेक विज्ञापन, लोगों से ठगी:सोशल मीडिया पर खुद को होलसेल व्यापारी दिखाता, खाटूश्यामजी में मोबाइल की लोकेशन मिलते ही ठग गिरफ्तार

बिजनेस के AI से बनाए फेक विज्ञापन, लोगों से ठगी:सोशल मीडिया पर खुद को होलसेल व्यापारी दिखाता, खाटूश्यामजी में मोबाइल की लोकेशन मिलते ही ठग गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

सीकर : सोशल मीडिया पर बिजेनस के फेक विज्ञापन अपलोड कर लोगों को ठगने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज थे। ऐसे में उसके मोबाइल की लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलते ही आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रींगस थाना SHO सुरेश कुमार के मुताबिक- आरोपी अमित कुमार (27) पुत्र विनय सिंह निवासी नालंदा बिहार हाल पश्चिम बंगाल को पकड़ा गया। दरअसल सीकर एसपी ऑफिस के कॉन्स्टेबल बजरंगलाल ने 12 मार्च को खाटूश्यामजी पुलिस को सूचना दी कि भारतीय साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की प्रतिबिंब पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज है। उस मोबाइल नंबर की लोकेशन अभी खाटूश्यामजी में दिख रही है। सूचना पर आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 8 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 4 एटीएम कार्ड, 3 बैंक चेकबुक और 26 हजार रुपए जब्त किए गए।

आरोपी अमित कई समय से सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगता था। वह सोशल मीडिया पर खुद को कपड़े का होलसेल व्यापारी होना बताता। AI और अन्य ऐप के जरिए वह अलग-अलग दुकानों के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाता। इसके बाद उस अकाउंट पर कपड़ों की कई डिजाइन के फोटो भी डालता। पुलिस को आरोपी के पास से कई कार्ड मिले हैं। इनमें गुजरात,पाली सहित कई जगह के एड्रेस दिए गए हैं। अंदेशा है कि यह कार्ड भी फेक है।

आरोपी ने AI और अन्य ऐप के जरिए कई दुकानों के फेक कार्ड भी बनाए हुए थे।
आरोपी ने AI और अन्य ऐप के जरिए कई दुकानों के फेक कार्ड भी बनाए हुए थे।

आरोपी अमित कॉलेज स्टूडेंट

आरोपी अमित अभी बीए की पढ़ाई कर रहा है। इसके पास से बैंक अकाउंट के एटीएम सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। वे भी अलग-अलग लोगों के नाम पर हैं। ऐसे में अंदेशा यह है कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनसे अकाउंट किराए पर लेता। फिर इस तरह की ठगी करता।

खाटूश्यामजी पुलिस थाना SHO पवन कुमार चौबे ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। इसकी जांच रींगस SHO सुरेश कुमार को दी गई है। आरोपी को दांतारामगढ़ कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

यह होती है प्रतिबिंब पोर्टल

प्रतिबिंब पोर्टल भारतीय साइबर अपराध सामान्य केंद्र द्वारा विकसित एक GIS आधारित टूल है। जो पुलिस को साइबर अपराधियों की रियल टाइम लोकेशन ट्रेस करने और उनके नेटवर्क को तोड़ने में मदद करता है।

Related Articles