[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अर्बन हाट में शुरू हुआ शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेला, 20 मार्च तक चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अर्बन हाट में शुरू हुआ शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेला, 20 मार्च तक चलेगा

अर्बन हाट में शुरू हुआ शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेला, 20 मार्च तक चलेगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शेखावाटी क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता को मंच देने के उद्देश्य से अर्बन हाट, सीकर में शुक्रवार से शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेले की शुरुआत हुई। मेले का उद्घाटन नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फीता काटकर किया। “सशक्त नारी, समृद्ध शेखावाटी – एक जिला, एक उत्पाद” थीम पर आयोजित यह मेला 20 मार्च तक चलेगा।

उद्घाटन के बाद मंत्री खर्रा ने पंच-गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। मेले में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार घरेलू उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि देश में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उसे उचित मंच देने की है। उन्होंने कहा कि राजीविका और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने कौशल के बल पर विभिन्न उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाएं पापड़, मंगोड़ी, अचार, अगरबत्ती, चूड़ियां, खाद्य सामग्री, श्रृंगार सामग्री और विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में भी योगदान दे रही हैं।

मंत्री खर्रा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ें और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखी जाए और ग्राहकों का विश्वास जीता जाए तो बाजार में उनकी मांग लगातार बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी योजना के अंतर्गत चयनित 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टेबलेट वितरित किए गए, जिससे वे डिजिटल माध्यम से अपने कार्यों का संचालन और उत्पादों के विपणन को बेहतर बना सकें।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीएम सिटी भावना शर्मा, यूआईटी सचिव जेपी गोड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विकास सिहाग, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं इंदिरा शर्मा, राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अर्चना मौर्य, सीपीओ अंजलि सैनी, सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग अनिल शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि, डीएफओ दीपक कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी आनंद भारद्वाज, जिला समन्वयक राकेश लाटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में राजीविका और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles