स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 76 निवासियों की हुई चिकित्सा जांच
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 76 निवासियों की हुई चिकित्सा जांच
सीकर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित NAPSrc (AVAY) योजनान्तर्गत 13 मार्च 2026 शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सीकर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, सीकर एवं स्वयं सिद्धा आश्रम, सीकर में आवासरत निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीकर के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में मनोरोग, स्त्रीरोग, नेत्ररोग एवं श्रवण विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों की टीम द्वारा निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत डिमेंशिया, स्मृति ह्रास एवं संज्ञानात्मक कमजोरी की प्रारंभिक पहचान के साथ-साथ अवसाद, चिंता, अकेलापन तथा अनिद्रा जैसी समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन, नेत्र एवं श्रवण जांच, स्त्री रोग संबंधी जांच तथा सामान्य चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में डॉ. रिया, डॉ. उमेश, डॉ. मनीषा, डॉ. सुमन एवं डॉ. विकास कुमार सहित चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह एवं स्वयं सिद्धा आश्रम के अधीक्षक राजपवन तथा अशोक कुमार जाखड़ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में कुल 27 महिलाओं, 2 बच्चों एवं 47 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060597


