शहर के कारोबारी सलीम मनियार द्वारा दी गई रोज़ा इफ्तार की दावत, शहर के प्रबुद्धजन हुए शामिल
शहर के कारोबारी सलीम मनियार द्वारा दी गई रोज़ा इफ्तार की दावत, शहर के प्रबुद्धजन हुए शामिल
झुंझुनूं : शहर के दादाबाड़ी निवासी सलीम मनियार द्वारा शुक्रवार शाम रोज़ा इफ्तार की दावत दी गई। जिसमें झुंझुनूं शहर के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया। रोज़ा खोलने के समय भारी संख्या में शिरकत के लिए पहुंचे लोगों के लिए खाली पड़े चौक में पैर रखने के लिए भी जगह नही बची व रमजान के महिने में दिन भर उपवास रखने वाले रोजेदारों ने भिन्न भिन्न खाने की खास चीजों के साथ जलपान कर रोज़ा खोला।

इस मौके पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पवन पुजारी, आयोजक सलीम मनियार, टिल्लू सिक्का, श्याम सुंदर सोनी, इकबाल धोबी, चांद मोहम्मद मनियार, कमरुद्दीन दरगाह नशीन एजाज़ नबी, इकबाल जाजोदिया, दुलिचंद कुमावत, सुकेश जैन, मुमताज मास्टर समेत काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। उल्लेखनीय है कि सलीम मनियार व उनके शागिर्दो द्वारा हर वर्ष बड़े पैमाने पर रोज़ा इफ्तार की दावत का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में शहरवासी हिस्सा लेते हैं। जो अब एक परंपरा सी बन चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060592


